{"_id":"69ebc43744860303f70df1d1","slug":"launch-a-door-to-door-campaign-for-farmer-registration-kp-malik-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162251-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलाएं डोर-टू-डोर अभियान : केपी मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलाएं डोर-टू-डोर अभियान : केपी मलिक
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में हुई। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की प्रगति पर चर्चा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
कृषि रक्षा रसायन डीबीटी योजना की समीक्षा में मंत्री ने पात्र किसानों को शत-प्रतिशत लाभ देने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और फार्मर रजिस्ट्री के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग को भी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को कहा गया।
मंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना करते हुए अन्य विभागों को सुधार के निर्देश दिए। गोशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए गर्मी से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने और ग्रामीण लाइब्रेरियों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की भागीदारी बढ़ाने को कहा। तिगरी गंगा घाटों की सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान योजना के दुरुपयोग पर रोक लगाने को कहा गया। पीएम व सीएम आवास योजना में पात्रता की सख्त जांच और जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति वाले गांवों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में किसान सम्मान निधि, स्मार्ट मीटर, सामाजिक कल्याण योजनाओं और स्कूल चलो अभियान की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को शिविर लगाकर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सभी निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे। सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र ने विभागवार प्रगति प्रस्तुत की।
-- -- -- -- -- --
टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बालिकाओं वंशिका, छवि, इशिका और अंशिका को सम्मानित किया। साथ ही पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों और पंचायत सहायकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।