{"_id":"67c8b7bc69d62c1ce40aac35","slug":"labourers-house-collapsed-due-to-falling-tree-three-children-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-135503-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ गिरने से मजदूर का मकान ढहा, तीन बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ गिरने से मजदूर का मकान ढहा, तीन बच्चे जख्मी
Thu, 06 Mar 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव आशिकपुरा निवासी मजदूर जसपाल के घर के आंगन में खड़ा पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया, जिसकी चपेट में आकर मजदूर का टीनशेड का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में मजदूर के तीन बच्चे और दो पशु दब गए। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को मलबे से निकाला। परिजन घायल बच्चों को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।
गांव आशिकपुरा निवासी जसपाल का घर टीनशेड का बना है। बुधवार को जसपाल मजदूरी करने पास के गांव गया था। करीब दो बजे तेज हवा में उसके आंगन में खड़ा नीम का पेड़ टूटकर उसके टीन के बने मकान पर गिर गया, जिससे उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। साइड की दीवार गिर गई।
मकान के मलबे में जसपाल के तीनों बच्चे दब गए। तीनों बच्चे दुर्घटना से पांच मिनट पहले ही स्कूल से आए थे और खाना खा रहे थे। चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। टीनशेड एक हिस्से में बंधे दो पशु भी मलबे में दब गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर जसपाल भी मौके पर पहुंचे। जसपाल की पत्नी रजनी ने बताया कि उनका करीब एक लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया है।