{"_id":"640e3a61582f1957130582b4","slug":"laborer-missing-from-home-strangled-to-death-jpnagar-news-c-15-1-82795-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से गायब मजदूर की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से गायब मजदूर की गला दबाकर हत्या
Mon, 13 Mar 2023 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बांसखेड़ी गांव में घर से गायब हुए मजदूर सलीम (45) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट और नील के निशान मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सलीम की बहन की तहरीर पर पत्नी जरीना समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव में अपंजीकृत डॉक्टर छोटे का परिवार रहता है। उनके 45 वर्षीय बेटे सलीम की पत्नी जरीना अपने पांच बच्चों के साथ तीन महीने पहले तमिलनाडु गई थी और वहीं मजदूरी करती है। सलीम घर पर अकेला रहता था वह भी रोजमर्रा की मजदूरी कर अपना पालन पोषण करता था। गांव में ही रहने वाली शादीशुदा बहन नूरजहां के पास खाना खाता था। शनिवार सुबह सलीम घर से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा।
रविवार सुबह गांव से करीब 100 मीटर दूर उत्तर की दिशा में स्थित गेहूं के खेत में सलीम का शव पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। नाक और मुंह से खून बह रहा था। जबकि शरीर पर चोट के निशान मिले। शरीर पर जगह-जगह नील के निशान भी पाए गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एएसपी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर सुबूत जुटाए। सीओ सतीश चंद पांडेय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सलीम की बहन नरू जहां की तहरीर पर उसकी पत्नी जरीना, गांव के ही अयूब, जुनैद और फय्यूम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली गई है। तहरीर में सलीम की हत्या रंजिशन करने की बात कही गई है। रंजिश क्या है इसकी जांच की जा रही है।
घटनास्थल से 10 मीटर दूर मिली एक चप्पल
सलीम की हत्या के बाद घटनास्थल से करीब दस मीटर दूर उसकी एक चप्पल पड़ी मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। इससे साफ हो गया कि हत्या कहीं और की गई और सलीम का शव खेत में लाकर फेंका गया है। जिससे बीच रास्ते में उसके पैर से चप्पल गिर गई होगी।
जेब से बरामद हुए 13 हजार रुपये, दो मोबाइल गायब
मजदूर सलीम की हत्या के बाद पुलिस ने उसकी जेब से 13 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। उसके पास दो मोबाइल थे। इसमें एक एंड्राइड और दूसरा सादा फोन था, जो गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सलीम की हत्या लूट के लिए नहीं की गई है। हत्या की ठोस वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
हत्यारों और सलीम के बीच हुआ था संघर्ष
गांव से करीब 200 मीटर दूर जिस गेहूं के खेत में सलीम का शव मिला था। उसकी एक दिन पहले ही सिंचाई की गई थी। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या आरोपियों और सलीम के बीच संघर्ष हुआ था। ये भी आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी करीब दो से तीन रहे होंगे।