फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer from Hasanpur dies in Gurugram, body found near railway station

Amroha News: गुरुग्राम में हसनपुर के मजदूर की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

Wed, 18 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer from Hasanpur dies in Gurugram, body found near railway station
हसनपुर (अमरोहा)। गांव सोहरका निवासी रवि (18) की गुरुग्राम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गुरुग्राम में भी रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। वह करीब आठ दिन पहले गांव के ही मजदूरों के साथ मजदूरी करने गया था। सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव सोहरका निवासी रवि गांव के ही अन्य मजदूरों के साथ करीब आठ दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करने गया था। सोमवार दोपहर बाद सभी मजदूर गुरुग्राम के पाटली रेलवे स्टेशन के पास कार्य कर रहे थे। बताते हैं कि रवि काम को छोड़कर कुछ दूरी पर पानी लेने के लिए चला गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो अन्य मजदूरों ने उसकी तलाश की तो रवि का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed