फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kidnapped and murdered a child sleeping with mother, dead body found in the field

मां के साथ सो रहे बच्चे को अगवा कर की हत्या, खेत में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

कर्बला में मां के साथ सो रहे दो साल के बच्चे को अगवा कर हत्या कर दी गई।बच्चे का शव कर्बला से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला।कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार में रहने वाली मलका पोलियोग्रस्त हैं।अब लखनऊ में रहकर कपड़ों पर कसीदाकारी का काम करते हैं।

विज्ञापन
Kidnapped and murdered a child sleeping with mother, dead body found in the field

विस्तार

कर्बला में मां के साथ सो रहे दो साल के बच्चे को अगवा कर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव कर्बला से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार में रहने वाली मलका पोलियोग्रस्त हैं। शरीरिक अक्षमता दूर करने की मनौती लेकर वह अपने दोनों बच्चों के साथ 35 दिनों से कर्बला परिसर में रुकी हुई थीं। महिला के पति सैयद फाजिल हुसैन पहले सऊदी अरब में गाड़ी चलाते थे। अब लखनऊ में रहकर कपड़ों पर कसीदाकारी का काम करते हैं।
महिला ने बताया कि शुक्रवार रात वह रोज की तरह अपनी 10 वर्षीय बेटी अमरीन जहरा और दो साल के बेटे मोहम्मद अयान के साथ कर्बला परिसर में सोई थीं। शनिवार भोर में चार बजे नमाज के लिए उठीं तो बेटा अयान लापता था। तलाश में कामयाबी नहीं मिली तो परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तलाश में भी बच्चे का सुराग नहीं लगा। सुबह नौ बजे कुछ लोग बच्चे को तलाशते हुए खेतों की ओर पहुंचे तो अयान का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्चे का मुंह दबाकर हत्या किए जाने का अनुमान है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। फोरेंसिक टीम मौके से लिए नमूनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed