फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kheda's Pradhan found guilty in investigation, DM seized her powers

Amroha News: जांच में दोषी मिलीं खेड़ा की प्रधान, डीएम ने सीज किए अधिकार

Fri, 04 Apr 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kheda's Pradhan found guilty in investigation, DM seized her powers
अमरोहा। शिकायत के बाद हुई जांच में अमरोहा ब्लॉक की पंचायत खेड़ा की ग्राम प्रधान दोषी पाई गई हैं। इसके बाद डीएम ने ग्राम प्रधान कौसर जहां के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज करते हुए परियोजना निदेशक और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खेड़ा के ग्रामीणोंने ग्राम प्रधान कौसर जहां द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में खराब गुणवत्ता व वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत की गई थी। जिस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व आरईडी के सहायक अभियंता को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

जांच समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में ग्राम प्रधान को गांव में मेन रोड से आबिद के मकान तक नाली इंटरलॉकिंग के निर्माण में कंक्रीट न पाए जाने पर 4203 रुपये शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने का दोषी पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छोटे के मकान से फुरकान के मकान तक हुए नाला निर्माण में 86 मीटर के स्थान पर 90 मीटर का भुगतान करने पर 8999 रुपये समेत कुल 13202 रुपये के दुरुपयोग की दोषी पाई गई। जिसके बाद डीएम ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 95 के तहत अंतिम जांच पूरी होने तक ग्राम प्रधान कौसर जहां के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed