फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   keshav prasad maurya

उप चुनाव जिताएं, चेतन के अधूरे सपने होंगे साकार : केशव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya
अमरोहा में भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान के अमरत्व प्रदान के बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक क? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के सियासी समीकरणों को बयां किया। कहा कि जिले में तीन सीट पर भाजपा के विधायक हैं। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी कौन बनेगा, यह पार्टी तय करेगी। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 के उप चुनाव के साथ 2022 के चुनाव में भी कामयाबी चाहिए। ताकि चेतन चौहान के अधूरे सपने को पूरा किया जा सकें। गुरुवार के कार्यक्रम में चेतन चौहान के संस्मरण को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सड़कों का प्रस्ताव दिया था। उस पर मैंने कहा था कि 2022 के पहले सड़कें बन जाएंगी। चेतन चौहान हम लोगों के बीच से चले गए हैं, लेकिन उनके अधूरे सपने को पूरा कराएंगे। उन्होंने जिले के सियासी समीकरणों का हवाला देते हुए कहा कि यहां पर संघर्षों की बदौलत जीत मिलती हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने लोकसभा सीट पर हार का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा ताजपोशी से रोकने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया था। इससे अमरोहा लोकसभा सीट पर पार्टी को जीत नहीं मिल सकी है। बावजूद इसके भाजपा को प्रदेश में 65 सीटों पर जीत मिली और पीएम नरेंद्र मोदी की दोबारा ताजपोशी हुई। उन्होंने विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं से चुनाव के प्रति गंभीर रहने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed