{"_id":"5f6cfe5a8ebc3ed9ef6aa2c7","slug":"keshav-prasad-maurya-jpnagar-news-mbd363779584","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष बेरोजगार है, उप चुनाव और 2022 के चुनाव में सबक सिखाएगी जनता: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष बेरोजगार है, उप चुनाव और 2022 के चुनाव में सबक सिखाएगी जनता: केशव
अमरोहा में अतरासी रोड स्थित एक वैंक्वेट हॉल में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते डिप्टी सीएम
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। यूपी फिल्म सिटी पर सपा के तंज का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेरोजगार है...तीन चुनाव लगातार हारने के बाद भी सबक नहीं लिया, तो प्रदेश की जनता उपचुनाव और वर्ष 2022 के चुनाव में सबक सिखाएगी। कृषि अध्यादेश के विरोध को विपक्षियों की साजिश बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते गरीब और किसान का अहित नहीं हो सकता है। ये कृषि सुधार विधेयक किसानों के चेहरे पर खुशहाली लेकर आएगा।
विज्ञापन
यह बातें उन्होंने कार्यक्रम समाप्त के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर विकास तीव्र प्रगति से हो रहा है। गुंडे माफिया और अपराधी है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। आगे भी चलती रहेगी। सरकार का लक्ष्य गुंडागर्दी मुक्त प्रदेश बनाना है, भयमुक्त रहकर लोग अपना जीवन यापन करेंगे। सरकार सभी जिलों का विकास, सभी क्षेत्रों का विकास सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कर रही है। कहा कि किसानों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। मैं भी किसान का बेटा हूं और किसानों का दर्द जानता हूं। दावा के साथ कहते हैं जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक न तो गरीबों का अहित होगा और न किसानों का। कृषि सुधार विधेयक के आधार पर किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी। सपा के फिल्म सिटी वाले तंज पर उन्होंने कहा कि विपक्ष बेरोजगार है। उनको वर्ष 2014 वर्ष 2017 और 2019 की हार से भी सबक नहीं मिला है, तो उपचुनाव और वर्ष 2022 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।