{"_id":"5f6cfda38ebc3eee7806328f","slug":"keshav-prasad-maurya-jpnagar-news-mbd36377913","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री ने किया 75 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री ने किया 75 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन
अमरोहा में अतरासी रोड स्थित एक वैंक्वेट हॉल में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते डिप्टी सीएम
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हसनपुर-अतरासी रोड अब पूर्व क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के नाम से जाना जाएगा। होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र भी अब चेतन चौहान के नाम से कर दिया गया। इसका लोकार्पण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को किया। इसके साथ ही उन्होंने 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 21 योजनाओं का लोकार्पण और 23 का शिलान्यास भी किया। इसी के साथ केशव अमरोहा में विकास की गति को धार दे गए।
अतरासी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जिन सड़कों को बनाने का वादा उन्होंने चेतन चौहान से किया है उन्हें वह बनवा कर अमरोहा की जनता को देंगे। जो वादा किया है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इससे चेतन इतिहास में दर्ज रहेंगे। कहा, बिना घर वालों को घर, पानी, बिजली मिल रही है। यह भाजपा सरकार की ही देन है। आयुष्मान योजना के तहत अमरोहा में 46 हजार कार्ड बने हैं। कहा, कृषि विधेयक से किसान खुशहाल होगा। कहा, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का काम केवल पीडब्लूडी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा, हम अमेरिका की तरह अच्छी सड़कें बना कर देंगे। ताकि विकास की गति तेज हों। क्योंकि, अमेरिका में अच्छी सड़कें ही विकास का मुुख्य कारण है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि जो काम सरकार द्वारा तय किये गए हैं वे समय से हर कीमत पर पूरा हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
भूमाफिया को छोड़ने ही होंगेे अवैध कब्जे
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करने के लिए सरकार ने कठोरतम कदम उठाए हैं जिसको अंजाम तक पहुंचाया जा रहा हैैै। प्रदेश में भूमाफिया की दादागिरी नहीं चलेगी। जो अवैध जमीन कब्जाए हैं उनको तो छोड़ना ही पड़ेगा। इन पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। ऐसे लोगों को निश्चित तौर पर जेल भेजा जाएगा। कुछ गए भी हैं।
लगे हाथ दे गए कैलसा ओवर ब्रिज की सौगात
लोगों की मांग पर उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री आज लगे हाथ तत्काल कैलसा ओवर ब्रिज बनाने की भी घोषणा कर दी। मौके पर मौजूद ब्रिज कारपोरेशन के ज्वाइंट प्रबंध निदेशक को उन्होंने आदेश भी दे दिया। यह जनपद को एक और सौगात मिला है।
कार्यकर्ताओं का काम वरीयता से हो
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम मेें मौजूद अधिकारियों से कहा, भाजपा के कार्यकर्ताओं का काम वरीयता के आधार पर होना चाहिए। क्योंकि, वे जनता का काम लेकर आपके पास जाते हैं। इसका ध्यान रखा जाए।