फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Keep children away from chips and chocolates: DM

बच्चों को चिप्स और चाकलेट से रखें दूर : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Keep children away from chips and chocolates: DM
अमरोहा।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती आठ कुपोषित बच्चों की माताओं से एक-एक करके मुलाकात की। बच्चों के स्वास्थ्य और वजन के बारे में जानकारी ली। पूछा आपको सुविधा मिल रही है या नहीं।
डीएम सलाह देते हुए कहा कि डॉक्टर जिस प्रकार आहार और दवा लेने की सलाह दे रहे हैं उसी के अनुसार ही बच्चों को पोषण युक्त आहार दें। कहा, बोतल से दूध बच्चों का न दें, साफ चम्मच से बच्चों को दूध पिलाएं। बच्चों को चिप्स और चाकलेट से दूर रखें। बच्चों को खीर और दाल खिलाएं। डीएम ने सभी बेड पर जाकर कुपोषित बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से भर्ती बच्चों की बेहतर देखभाल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा, आशाएं भी घर-घर जाकर आयरन और कैल्शियम की गोली गर्भवती और धात्री महिलाओं को वितरित करना सुनिश्चित करें। एनआरसी का निरीक्षण करने के पहले डीएम ने जिला अस्पताल में संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। फैसलेशन कक्ष, मेडिकल कक्ष में दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य कक्षों का एक-एक करके निरीक्षण कर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। डीएम ने सफाई कम मिलने पर नाराजगी जताई और स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए। वन स्टाफ सेंटर में 12 पद के सापेक्ष खाली पदों को भरने के लिए भी जिला महिला कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed