फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kavar yatra

कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा  तो शुक्रवार से रूट डायवर्जन

Thu, 21 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Thu, 21 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
kavar yatra
ब्रजघाट से कांवड़ लेकर हसनपुर की ओर से लौटते शिवभक्त।

विज्ञापन
 सावन कांवड़ यात्रा बुधवार से प्रारंभ हो गई है। शिव भक्त हरिद्वार, गोमुख, ऋषिकेश, नीलकंठ को कूच करने लगे हैं। तो कुछ कांवड़ लाने की तैयारी में जुट गए हैं। नेशनल हाईवे से होकर गुजरेंगे शिव भक्तों के जत्थे। शुक्रवार से हरिद्वार, ब्रजघाट आदि स्थानों से कांवड़ियों के लौटने का क्रम भी शुरू हो जाएगा। क्योंकि पच्चीस जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक होगा। 
 
कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए शुक्रवार से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मार्गों पर गश्त बढ़ा दी गई है। मंदिरों पर सुरक्षा का पहरा बैठा दिया गया है। सीसी टीवी कैमरे से कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन


अमरोहा-मुरादाबाद क्षेत्र में सावन के हर सोमवार को भगवान बोले नाथ का जलाभिषेक करने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है। बुधवार से सावन कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ आदि के लिए रवाना हुए हैं। तो कुछ गुरुवार को रवाना होंगे। दूर दराज क्षेत्रों के कांवड़िए ब्रजघाट, हरिद्वार, गौमुख, नीकंठ और ऋषिकेश से कांवड़ में गंगा जल लेकर शुक्रवार से लौटने का क्रम शुरू हो जाएगा। 25 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को अपने आराध्य देव का गंगा जल से अभिषेक करेंगे। शहर  के वासदेव तीर्थ स्थल पर काफी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए नेशनल हाईवे पर शुक्रवार से रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा।भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मागों से गुजारा जाएगा। वहीं रोडवेज बस और हल्के वाहनों के लिए वन वे ट्रैफिक रहेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मार्गों पर गस्त बढ़ा दी गई है।  मंदिरों पर सुरक्षा का पहरा बैठा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed