फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   karwachoth vrat

सजना है मुझे सजना के लिए...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
karwachoth vrat
अमरोहा में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर चूड़ियां खरीदती महिलाएं। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। गुरुवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। करवाचौथ के चलते बाजार गुलजार हो गए। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही। देर रात तक मेहंदी लगवाने का सिलसिला चलता रहा। कपड़ों और गहनों की खरीदारी करने में भी महिलाएं लीन दिखीं।
विज्ञापन

बुधवार को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर नगर के ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। इस दिन महिलाएं सोलह श्रंगार कर दुल्हन की तरह सजती हैं। पति की दीर्घ आयु के लिए उपवास रखतीं हैं। दिनभर व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को जल अर्पित करने के बाद व्रत खोलती हैं। बुधवार को दिनभर महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में सजती संवरती रहीं। इसके बाद श्रंगार आदि वस्तुओं की खरीदारी भी की। अधिकतर महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाने के साथ पार्लर के चक्कर भी काटे। करवाचौथ पर हाथों में मेंहदी लगाना और श्रृंगार करने का विशेष महत्व होता है। ब्यूटी पार्लर की संचालिका अंजु बताती हैं कि करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पहले की पार्लर की बुकिंग हो जाती है। सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की भीड़ रहती है। वहीं कपड़ा बाजार में साड़ियों की जमकर खरीदारी हुई। करवाचौथ पर पत्नियों को उपहार देने के लिए मंगलसूत्र पतियों की पहली पसंद बने हैं। मार्केट में स्थित ज्वैलरी की दुकानों पर हार्ट शेप के मंगलसूत्र की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

रंगरसिया और कुमकुम चूड़ी का रहा जलवा
बाजार में करवाचौथ पर स्पेशल चूड़ी और कड़ों की भरमार रही। वहीं महिलाओं को लुभाने के लिए विक्रेताओं ने बाजार में इनकी खास रेंज निकाली है। सभी चीजों पर छोटे और बड़े पर्दे का खूब रंग देखने को मिल रहा है। चूड़ियों में रंगरसिया और कुमकुम भाग्य महिलाओं की पहली पसंद बनी हैं। महिलाओं ने कड़ों की जमकर खरीदारी की। चूड़ी विक्रेता सोनी ने बताया कि फिल्म और सीरियल नाम पर चूड़ियां खूब बिकती हैं। इनकी कीमत 60 रुपये से लेकर 600 रुपये दर्जन तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को भाया चांदी का करवा और लोटा
करवाचौथ पर चांदी का करवा और लोटा महिलाओं की पहली पसंद बना है। इसके चलते सराफों ने भी फैशन को वरीयता दी है। सर्राफा बाजार एसोसिएशन के संरक्षक नारायण दास अग्रवाल ने बताया कि चांदी के बने करवा और लोटा भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं। इसकी कीमत बाजार में 4 हजार से लेकर 10 हजार तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed