{"_id":"635ad496b2904d45bd4612e1","slug":"karthik-mela-route-diversion-of-heavy-vehicles-on-highway-9-gajraula-news-mbd445534220","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक मेला- हाईवे-9 पर भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक मेला- हाईवे-9 पर भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों को जाममुक्त बनाए रखने के लिए मुरादाबाद से नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं समेत राहगीरों को अधिक परेशानी न उठानी पड़े। पुलिस अधिकारियों ने हाईवे पर रूट डायवर्जन का रूट प्लान तैयार कर लिया है। हालांकि यह मेले में भीड़ आने की स्थिति को देखते हुए ही लागू किया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा मेला अधिकारिक तौर पर 29 नवंबर से आरंभ होकर 10 नवंबर तक चलेगा। जिसमें 8 नवंबर की शाम चतुर्दशी पर दीपदान करने के लिए मेला स्थल और ब्रजघाट के गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। हर साल चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा पर नेशनल हाईवे, मेरठ रोड समेत नगर के संपर्क मार्गों को जाम से जूझना पड़ता है। जिससे लोगों को बचाने के लिए रूट डायवर्जन करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी रूट डायजर्वन की अवधि तय नहीं की गई है। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए ही डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। मुख्य स्नान और उससे एक दिन पहले से रूट डायवर्जन किए जाने की उम्मीद है।
यह रहेगी रूट डायवर्जन की रूपरेखा
दिल्ली से मुरादाबाद : दिल्ली से हापुड़, यहां से बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चन्दौसी से वाहन मुरादाबाद जाएंगे।
हापुड़ से मुरादाबाद : हापुड़ से गुलावठी से बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चंदौसी से मुरादाबाद।
मेरठ से मुरादाबाद: मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले यातायात को मवाना रोड से मीरापुर बैराज से बिजनौर कोतवाली होकर नहटौर से धामपुर से काठ होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद से दिल्ली: मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद क्षेत्रांतर्गत कांठ से धामपुर से नहटौर से बिजनौर से मीरापुर से मवाना से मेरठ मोदीनगर से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली: मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को जनपद अमरोहा से जोया से नौगांवा सादात नुरपूर वाया हल्दौर बिजनौर बैराज से मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद निकाला जाएगा।
गजरौला से दिल्ली: गजरौला से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला से चांदपुर से हल्दौर से बिजनौर, मीरापुर बैराज से मवाना से मेरठ से मोदीनगर से गाजियाबाद से निकाला जाएगा।
दिल्ली से रामपुर: दिल्ली से रामपुर जाने वाला वाहनों को हापुड़ से डायवर्ट करके बुलंदशहर से नरौरा से बबराला से बहजोई से चंदौसी से बिलारी से शाहबाद होते हुए रामपुर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ: मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को अतरासी रोड से अमरोहा से नौगावां सादात से नुरपूर बिजनौर, बैराज से मीरापुर से मेरठ भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली: रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को रामपुर क्षेत्रांतर्गत शाहबाद से डायवर्ट होकर बिलारी से चंदोसी से बबराला से नरौरा से सिकन्दराबाद से नोएडा से दिल्ली भेजा जाएगा।
चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली: चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली को जाने वाले वाहनों को मवाना से मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली: अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नूरपुर से बिजनौर से मवाना से मेरठ, गाजियाबाद से दिल्ली भेजा जाएगा।
धनौरा बछराउ से दिल्ली: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर से बिजनौर ले मवाना मेरठ होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली: संभल से दिल्ली जाने वाला भारी वाहनों को संभल से बहजोई से बबराला से डिबाई से बुलंदशहर से दादरी से नोएडा से ओखला बैराज से दिल्ली भेजा जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली: हसनपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को संभल से बहजोई से बबराला से नरौरा से बुलंदशहर से सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
स्याना से मेरठ: स्याना से मेरठ जाने वाले वाहनों को बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़ से खरखौदा होकर मेरठ जाएगा।