फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kanvadiya became angry

कांवड़ खंडित होने पर भड़के शिवभक्त, लगाया जाम

Fri, 24 Feb 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 24 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
kanvadiya became angry
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर-रहरा रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर को साइकिल सवार कांवड़िया बस की चपेट में आकर गिर गया। इससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। इस पर दूसरे कांवड़िये भड़क गए और रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां शिवभक्त पीड़ित कांवड़िये की हरिद्वार से दोबारा कांवड़ लाने के लिए प्रशासन से मदद मांगने लगे। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए। इस बीच करीब आधा घंटा तक रोड पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


सैदनगली कस्बा निवासी राजू रावत पुत्र भीम रावत साइकिल से हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हसनपुर-उझारी रोड पर गांव कालाखेड़ा के पास सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस दौरान साइकिल गिर गई। कांवड़ खंडित होने की बात सुनकर वहां कांवड़ियों की भीड़ लग गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हरिद्वार से दोबारा कांवड़ लाने में प्रशासन से मदद की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अनिल समानिया व एसडीएम अशोक  मौर्य के आश्वासन के बाद शिवभक्त शांत हुए। इस दौरान करीब आधा घंटा तक रोड पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed