फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kanvadiya at nh 24, traffic jam

ट्रैफिक प्लान फिर फेल, रेंगा तो कभी अटका हाईवे

Sat, 13 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 13 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanvadiya at nh 24, traffic jam
अमरोहा के जोया टोस के पास नेशनल हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
 सावन कांवड़ यात्रा के अंतिम जलाभिषेक के चलते नेशनल हाईवे पर वन- वे ट्रैफिक कर दिया गया था। रोक के बावजूद पुलिस की लापरवाही के चलते हाईवे पर भारी वाहन दौड़ते रहे। इसके कारण श्योनाली की दरगाह से जोया टोल प्लाजा तक पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते पूरे दिन वाहन हाईवे पर रेंग-रेंग के गुजरते रहे।
विज्ञापन


इससे वाहन चालक और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कांवड़ियों को जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद एसपी ने खुद हाईवे की कमान संभाली। मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों में फटकार लगाते हुए मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को वाया कांठ रोड होते हुए गुजारा। संभल जाने वाले वाहनों को संभल तिराहे से निकाला। इसके बाद भी शाम तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


सावन कांवड़ यात्रा के अंतिम जलाभिषेक के चलते नेेशनल हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को गुरुवार से नेशनल हाईवे पर वन- वे ट्रैफिक कर दिया गया है। भारी वाहनों प्रवेेश पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों को गुजारा जाना था। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते नेशनल हाईवे पर भारी वाहन हाईवे पर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजघाट, गजरौला से वाहनों को नहीं रोका गया। मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नहीं रोका गया। इसके कारण हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। जोया चौराहे से डिडौली तक वाहनों की हाईवे पर कतार लगी रही। धीरे धीरे जाम श्योनाली की दरगाह से जोया टोल प्लाजा तक पहुंच गया। लंबे जाम में वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे यात्रियों का बुराहाल रहा। जाम के चलते यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ा। 

दोपहर दो बजे के बाद एसपी ने खुद हाईवे की कमान संभालते हुए संभल तिराहे पर पहुंचकर जाम खुलवाया। हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मियों में फटकार लगाई। 
जाम खुलवाने के लिए मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को वाया कांठ होते हुए मुरादाबाद भेजा गया। वहीं संभल जाने वाले वाहनों को संभल तिराहे से होकर निकाला गया। एसपी को जाम खुलवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी के वहां से जाते ही फिर जाम लगा गया। शाम पांच बजे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे। 

ब्रजघाट चौकी से पुल पार तक दिक्कत
गजरौला। हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ चल रही है। सुबह आठ बजे से दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चले।  गजरौला की ब्रजघाट चौकी से पुल पारकर ब्रजघाट कट तक ये स्थिति बनी हुई है। ब्रजघाट पुल पर तो जाम की स्थिति बन गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत पुल के पास साइड में डीजे वगैरह खड़े कर दिए जाने से है। यहीं से दूसरे वाहन भी निकलते हैं तो दिक्कत बढ़ जाती है, फिलहाल पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने की जहमत नहीं उठाई है।


शुक्रवार को हापुड़ से अचानक भारी संख्या में ट्रकों को हाईवे पर छोड़ दिया गया। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पड़ोसी जिलों से भी ट्रकों को डायवर्ट रूट से ही गुजारने के लिए कहा गया है। कांवड़ियों की संख्या भी कम है और आमजन को परेशानी न हो इसलिए पूरी तरह से डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए इस पर विचार किया जाएगा कि इसे लागू किया जाए या नहीं। फिलहाल यातायात सामान्य है। उदय शंकर सिंह, एएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed