फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kamal Amrohi remembered on his death anniversary

Amroha News: पुण्यतिथि पर याद किए कमाल अमरोही

Wed, 12 Feb 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kamal Amrohi remembered on his death anniversary
अमरोहा में कमाल अमरोही के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। स्रोत आयोजक
अमरोहा। आईएम इंटर कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फिल्म निर्देशक और कहानीकार कमाल अमरोही की 32वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि पेश करते हुए उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

शहर के दरबार शाह विलायत (लकड़ा) स्थित उनके पुश्तैनी मकान में सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ. मिस्बाह अहमद सिद्दीकी ने कहा कि यूं तो अमरोहा के फनकारों ने देश-विदेश में शहर का झंडा बुलंद कर एक अलग पहचान दी है। यहां की तंग गलियों से निकलकर बॉलीवुड में अपने निर्देशन, डायलॉग और गीतों के माध्यम से कमाल अमरोही ने अमरोहा का जो नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, वह किसी और ने नहीं किया। उनके कार्य आज भी कला प्रेमियों के दिलों में कमाल साहब को जिंदा रखे हुए है। वह हकीकत में कमाल के इंसान थे।
विज्ञापन

तनवीर हसन ने कहा कि कमाल अमरोही ने शुरुआती दौर से लेखन और गीत लिखने की लगन थी। उत्तर प्रदेश उर्दू अदब सोसाइटी के अध्यक्ष कौसर अली अब्बासी ने कहा कि कमाल साहब को इतिहास पर बहुत अच्छी पकड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड बॉयज के अध्यक्ष युनूस जैदी ने कहा कि कमाल साहब ने पहली सस्पेंस मूवी महल बनाई। पाकीजा और रजिया सुल्तान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक संस्था कारवाने खुलूस के अध्यक्ष महबूब हुसैन जैदी ने की। शायर नवाजिश नकवी, डाॅ. तश्कील हैदर, इनामुर रहमान ने कलाम पेश किए।

इस दौरान हवेली के केयर टेकर मुसर्रत अमरोहवी, हुसैन हैदर हुसैनी, आफताब आलम, मुसर्रत मुज्तबा, जिया उर रहमान, इमदाद आबिदी आदि मौजूद रहे। संचालन शीबान कादरी ने किया, जबकि आभार मुसर्रत मुज्तबा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed