{"_id":"67d8662a5f6b1d95e00d3526","slug":"kaisara-villager-dies-in-a-road-accident-in-gujarat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-136229-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैसरा के ग्रामीण की गुजरात में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैसरा के ग्रामीण की गुजरात में सड़क हादसे में मौत
Mon, 17 Mar 2025 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। लेबर ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गुजरात गए ग्रामीण जयपाल सिंह (50) की शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ काम कर रहे एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है। शव लेकर एंबुलेंस चालक को ग्रामीणों ने घेर कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि गांव अख्तियारपुर भूड़ निवासी सुरेश सैनी, ग्राम कैसरा निवासी जयपाल सिंह व कृपाल मजदूरी करने के लिए गुजरात के सूरत में गए थे। शनिवार को जयपाल सहित अन्य मजदूर हाईवे किनारे रेलिंग लगा रहे थे। दोपहर के समय सभी मजदूर ट्रॉली के नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृपाल घायल हो गया। सूचना पर सूरत के कामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव गांव पहुंचते ही गांव हिरनाखेड़ी निवासी रूपेंद्र सैनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कागजात अपने साथ ले गया। जयपाल के साथ कोई भी पोस्टमार्टम संबंधित कागज न मिलने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हिरनाखेड़ी के युवक को फोन कर कागज मंगा लिए। ग्रामीणों ने कागजात मिलने पर एंबुलेंस चालक को जाने दिया।