फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jhammanlal College team dominated in Kabaddi

Amroha News: कबड्डी में झम्मनलाल कॉलेज की टीम का रहा दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jhammanlal College team dominated in Kabaddi
नेहरू युवा केंद्र अमरोहा के तत्वावधान में शनिवार के झम्मनलाल पीजी कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आभा सोनी जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सना के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पुष्पेंद्र, द्वितीय स्थान पर हफीज एवं तृतीय स्थान दीपक ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अश्वनी, द्वितीय स्थान आकाश व आकाश बड़ाना तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष वर्ग में मनोज का प्रथम स्थान, नाजिम द्वितीय स्थान एवं शिवम ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर अनुष्का, द्वितीय स्थान पर ऋतु शर्मा एवं तृतीय स्थान पर निशु शर्मा ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सोनिका ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर लवली एवं तृतीय स्थान पर रश्मि का कब्जा रहा। कबड्डी महिला वर्ग में सोनिका चौहान के कुशल नेतृत्व के साथ झम्मन लाल कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही एवं द्वितीय स्थान पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर की टीम को मिला। वहीं द्वितीय स्थान पर झम्मनलाल डिग्री कॉलेज की टीम ने कब्जा किया। कार्यक्रम में झम्मन लाल कॉलेज की प्रोफेसर ऋतु शर्मा, कोच संकेत गौड़, शादिक, शशिराज शर्मा, राजेंद्र सिंह, डा.हृदेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed