Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   JE suspended on corruption complaint, lineman discharged

Amroha News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर जेई निलंबित, लाइनमैन की छुट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
JE suspended on corruption complaint, lineman discharged
अमरोहा। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया। शुक्रवार को एक लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई तो वहीं जेई को निलंबित किया गया। इसी के साथ दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का फोन पर अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश देते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
जनसुनवाई में कस्बा नौगांवा सादात के निवासी मोहम्मद यूसा ने विद्युत संयोजन देने के नाम पर रिश्वत मांगने तथा कार्य में टालमटोल किए जाने की शिकायत ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की। उन्होंने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से फोन पर वार्ता की। मंत्री के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता (जेई) राजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, लाइनमैन अब्बास की सेवा समाप्त कर दी गई। एसडीओ रितेश प्रसाद व अधिशासी अभियंता राहुल निगम से स्पष्टीकरण तलब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed