{"_id":"68bca7a44fa2259e1c0912b7","slug":"jat-community-demanded-disclosure-of-the-death-of-the-contractor-and-driver-of-the-irrigation-department-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-147177-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जाट समाज ने सिंचाई विभाग के ठेकेदार व चालक की मौत के खुलासे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जाट समाज ने सिंचाई विभाग के ठेकेदार व चालक की मौत के खुलासे की मांग की
विज्ञापन
गजरौला। जाटव समाज के लोगों और शिक्षकों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार से मिलकर सिंचाई विभाग के ठेकेदार व चालक की मौत के खुलासे की मांग की। कहा कि दोनों के शव 29 मई की सुबह ठेकेदार के कार्यालय के बरामदे में मिले थे। तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया।
शनिवार सुबह ठेकेदार के पिता मास्टर अतरपाल सिंह क्षेत्र के शिक्षकों के साथ थाने में इंस्पेक्टर मनोज कुमार से मिले। इस दौरान उन्होंने बेटे ऋषिदेव उर्फ दीपक व उनके चालक इंद्रपाल की मौत की खुलासे की मांग करते हुए कहा कि दोनों के शव 29 मई की सुबह अवंतिका नगर स्थित ठेकेदार के कार्यालय के बरामदे में मिले थे।
उनकी मौत के खुलासे के लिए वह एसपी से लेकर सभी पुलिस अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं किया जा सका, जबकि इस घटना को तीन महीने से अधिक समय बीत गया।
विज्ञापन
पुलिस बिसरा रिपोर्ट नहीं आने की बात कहकर टाल मटौल कर रही है। पुलिस खुलासे के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। इस पर इंस्पेक्टर ने उनको समझाते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। कहा कि वह बिसरा रिपोर्ट के लिए अब तक 8 बार रिमांडर भेज चुके हैं। इस मौके पर आंबेडकर युवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद्र मौर्य, बसपा नेता देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू, मास्टर जयवीर सिंह, डॉ.पृथ्वी सिंह, जयवीर सिंह सुमेर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, उदयभान सिंह, मोहम्मद यासीन, चंद्रपाल सिंह, पीतम सिंह, बृजपाल सरन, रामरतन सिंह, प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, मुकेश कुमार आदि साथ रहे।