फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jai bhole's slogans will installed by devotees

कांवड़ यात्रा शुरू, आज से फिजा में गूजेंगे भोले शंकर के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
jai bhole's slogans will installed by devotees
अमरोहा। गुरु पूर्णिमा के साथ सावन माह शुरू हो गया है। आज से कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट, हरिद्वार समेत प्रसिद्ध स्थानों से कांवड़ और गंगाजल लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके साथ फिजा में भोले शंकर के जयकारे गूंजने शुरू हो जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। चिह्नित स्थानों पर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी लगा दी गई है। मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात लगाया गया है। यहां पर पुलिस कर्मी कांवड़ियों के साथ पैदल गश्त करेंगे।
विज्ञापन

सावन माह की कांवड़यात्रा बुधवार से शुरू हो गई है। आज से शिवभक्त तीर्थ स्थलों की और रवाना हो जाएंगे। रविवार की रात तक कांवड़िये कांवड़ और जल लेकर अपनी मंजिल पर पहुंचेेंगे। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। 22 जुलाई को पहला सोमवार है। इस दिन शिवभक्त विधिविधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल समेत कई जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट से जल लेने के लिए आते हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। गंगा में स्नान के लिए खतरे के निशान से पहले ही बल्लियां लगाकर बेरिकेडिंग कर दी गई है। सावन माह में वैसे तो हर सोमवार मुख्य होता है। महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक 30 जुलाई को किया जाएगा। शनिवार और रविवार को हाईवे और स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। इन दोनों दिन शिवभक्त कांवड़ में जल लेकर अपने गंतव्य की ओर चलने शुरू हो जाते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर ब्रजघाट सज गया है। हालांकि शुक्रवार तक कांवड़ियों की भीड़ कम रहने की संभावना है। शनिवार से शिवभक्तों की संख्या में भारी इजाफा होगा। ब्रजघाट में कांवड़ियों के जत्थे खूब दिखाई देने लगेंगे। हाईवे और स्टेट हाईवे पर चारों और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। लोगों ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिविर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने जनपद की सीमाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए शुक्रवार की शाम से सोमवार की दोपहर तक हाईवे पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed