{"_id":"6470ffdec43d5d2d76064844","slug":"invoiced-63-vehicles-made-aware-of-traffic-rules-jpnagar-news-c-15-1-156834-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 63 वाहनों का किया चालान, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 63 वाहनों का किया चालान, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
अमरोहा। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 63 वाहनों के चालान किए तो वहीं 5 डग्गामार वाहनों का भी चालान कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात प्रभारी इन्द्रभान सिंह गौर के नेतृत्व में जनपद के प्रमुख स्थानों पर सघन चेंकिग अभियान चलाया गया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि यातायात नियम पालन करने से सड़क हादसों में कमी आएगी। अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। इस दौरान 63 वाहनों के चालान किए गए। बुलेट मोटर साइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर/पटाखे लगाने वाले के विरुद्ध विेशेष चैकिंग अभियान चलाया। अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैंड, अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर 5 डग्गामार वाहनों का चालान किया।
साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस अमरोहा द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया ।