{"_id":"68113b479a5e13cff001d762","slug":"investigation-begins-into-fixing-a-price-on-a-young-mans-life-in-panchayat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-139020-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंचायत में युवक की जान की कीमत लगाने में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंचायत में युवक की जान की कीमत लगाने में जांच शुरू
Wed, 30 Apr 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में हुई पंचायत में युवक की जान की कीमत चार बीघा जमीन तय करने में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सोमवार को तहसील में जाकर मृतक के दो बच्चों के नाम दो-दो बीघा जमीन भी करा दी गई थी। युवक के साथ बीते शुक्रवार की शाम तहेरे भाई ने ही अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के शक में मारपीट की थी। जिसकी रविवार को अस्पताल में मौत हो गई थी।
आदमपुर क्षेत्र के एक निवासी 35 वर्षीय युवक की पत्नी की मौत हो चुकी है। युवक का चचेरे भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कई दिनों से युवक को अपनी पत्नी पर शक था। उसने दोनों को चोरी छिपे मिलते देख लिया था। शुक्रवार शाम को युवक पर चचेरे भाई ने हमला कर दिया था। परिजनों ने घायल हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मुरादाबाद में इलाज के दौरान रविवार उसकी मौत हो गई थी।
मामले को लेकर रविवार को ही गांव में पंचायत हुई थी और पंचों ने युवक की मौत की कीमत चार बीघा जमीन लगाते हुए अपना फैसला सुना दिया था। पंचों के मुताबिक जमीन के मृतक के दो बच्चों के नाम दो-दो बीघा कराई गई थी। सोमवार को तहसील में दोनों बच्चों के नाम जमीन का बैनामा कराया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मंगलवार को मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर बाद पुलिस को गांव भेजा गया था। जांच कराई गई, लेकिन इस संबंध में किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। संवाद