{"_id":"62d06f76177a7844e36b531e","slug":"interstate-vehicle-thief-gang-member-arrested-five-stolen-bikes-recovered-gajraula-news-mbd434623138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की पांच बाइकों संग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की पांच बाइकों संग पकड़ा
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक बरामद
गजरौला (अमरोहा)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि पकड़ा गया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है। पुलिस की कड़ाई पर उसने चोरी की पांच बाइकों को बरामद कराया। जिसे वह ढाबे के खंडहर में छुपा कर रखा था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि बरामद बाइकों को आरोपी अपने साथियों के सहयोग से दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी किया था। गिरफ्तार और फरार आरोपी फर्जी कागजात तैयार करने के बाद नंबर प्लेट बदल कर बाइकों को बेचने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपी के साथियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को दबोचने में कामयाब हुई। जिस समय आरोपी को पुलिस ने दबोचा वह चोरी की बाइकों को बेचने के फिराक में था। आरोपी बाइकों को कांकाठेर के पास मौजूद और कई वर्ष से बंद पड़े ढाबे के खंडहर में छिपाकर रखा था। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी को कांकाठेर से खड़ंजा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग करने के दौरान पकड़ा। लेकिन आरोपी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि बाइक चोरी की है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अरुण पुत्र धर्मवीर कांकाठेर गांव का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने गांगन गांव निवासी अपने साथी सुनील के साथ मिलकर गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र और दिल्ली से बाइकों को चुराया था। एक बाइक को गजरौला से चोरी करना कबूल किया। उसके खिलाफ थाना गजरौला में शराब तस्करी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उसका चालान किया जाएगा।