{"_id":"66511f846e2e39a41f05b824","slug":"intermediate-student-raped-photos-taken-and-made-viral-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119204-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंटर की छात्रा से किया दुष्कर्म, फोटो खींचकर किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंटर की छात्रा से किया दुष्कर्म, फोटो खींचकर किए वायरल
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा से एक युवक ने अपनी बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींचकर पहले ब्लैकमेल किया बाद में फोटो वायरल कर दिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी कक्षा इंटर की छात्रा है। बताते हैं कि दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा को अपनी बातों में बहका कर करीब 15 दिन पूर्व छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। घटना के वक्त छात्रा के घर में उसके परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान युवक ने अश्लील फोटो खींच लिए। कहा कि अगर किसी से बताया तो फोटो वायरल कर दूंगा। इसके बाद युवक द्वारा छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
शुक्रवार को आरोपी युवक ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिए। फोटो वायरल होने पर छात्रा ने घटना के बारे में अपने परिजनों से बताया। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।