फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inter-district gang that looted BJP leader's wife busted, six arrested

Amroha News: भाजपा नेता की पत्नी से लूट करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Inter-district gang that looted BJP leader's wife busted, six arrested
अमरोहा। करीब बीस दिन पहले भाजपा नेता सुरभित कुमार गुप्ता की शिक्षामित्र पत्नी रेशु गुप्ता के साथ हुई लूट का हसनपुर पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। हापुड़ जिले के जोगीपुरा में रहने वाले एक ही परिवार के लोगों ने घटनाओं का अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने मेरठ के सराफा कारोबारी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए बताया कि नौ मार्च को भाजपा नेता सुरभित कुमार गुप्ता की पत्नी रेशु अपनी दो बेटियों के साथ गजरौला जाने के लिए घर से निकली थीं। शाम करीब छह बजे वह ब्लॉक चौराहे पर रोडवेज बस के इंतजार में खड़ी थीं। तभी कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र और 18 हजार रुपये नकद लूट लिए। बाद में बदमाश रेशु गुप्ता और उनकी बेटियों को दीपपुर गेट पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। इस मामले में भाजपा नेता सुरभित कुमार गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलेंस समेत टीमें गठित की गईं। पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे चेक किए। छानबीन के दौरान सामने आया कि भाजपा नेता की पत्नी से लूट की घटना को हापुड़ जनपद के जोगीपुरा गांव के रहने वाले गिरोह ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को गजरौला तिराहे हसनपुर के पास छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम जोगीपुरा गांव के रहने वाले रिंकू, आकिल, विकास उर्फ मीनू, मीला, श्वेता और ललित वर्मा नगला ताशी मेरठ बताया। उनके कब्जे से बरामद कार की तलाशी के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार मोबाइल और 5 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। जबकि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। एसपी ने बताया सभी आरोपी एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक-दूसरे के रिश्तेदार और परिवार के लोग हैं। ये लोग घटना को अंजाम देकर चोरी और लूटे गए आभूषण सराफा कारोबारी ललित वर्मा बेचते हैं। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देते हैं घटना को अंजाम
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी बेहद शातिर हैं। यह लोग गिरोह बनाकर सड़कों पर घूमते हैं और हाईवे व अन्य मार्गों पर सवारी का इंतजार करने वाले राहगीरों को लिफ्ट देकर कार में बैठा लेते हैं। जबकि पहले से कार में सवार लोग गिरोह के सदस्य होते हैं। महिला सवारियों को झांसे में लेने के लिए अपने परिवार की महिला अपराधियों को कार में बैठाकर रखते हैं। कार में बैठने वाले सवारी के बैग को सीट के नीचे रखते हैं और बाद में सीट के पीछे से बैक को निकाल कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। एसपी के मुताबिक भाजपा नेता की पत्नी रेशु के साथ भी इस तरह ही घटना को अंजाम दिया गया था।
आरोपियों के खिलाफ यूपी के कई जिलों में मुकदमे दर्ज
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ यूपी के अलीगढ़, मेरठ, हाथरस, मुजफ्फरनगर, अमरोहा समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। यह लोग गिरोह बनाकर लूट, चोरी, धोखाधड़ी और नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं।
चार आरोपियों पर 17 मुकदमे दर्ज, आकिल गिरोह का सरगना
पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास उर्फ मीनू के खिलाफ छह केस दर्ज पाए गए हैं। जबकि रिंकू के खिलाफ दो, श्वेता के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मीला के खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाने से गैंगस्टर है। आकिल का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एसपी के मुताबिक आकिल ही इस गिरोह का सरगना है।
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार
एसपी अमित कुमार आनंद ने खुलासा करने वाली हसनपुर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस व एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही टीम का उत्साहवर्धन किया है।

घटना के समय रिंकू चला रहा था कार
पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता की पत्नी के साथ लूट के समय आरोपी रिंकू कार चला रहा था। जबकि विकास उर्फ मीनू चालक की बगल वाली सीट पर बैठा था। अन्य लोग कार में पीछे की सीटों पर बैठे थे। घटना के समय भाजपा नेता की पत्नी और बेटियों की कार की बीच वाली सीट पर बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed