फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to stop the honorarium of 17 sanitation workers due to negligence in cleaning

Amroha News: सफाई में लापरवाही पर 17 सफाईकर्मियों का मानदेय रोकने के निर्देश

Sun, 08 Dec 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the honorarium of 17 sanitation workers due to negligence in cleaning
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ ने शनिवार सुबह कस्बे में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और 16 सफाईकर्मियों का मानदेय व एक नियमित सफाईकर्मी का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में लापरवाही पर कार्यमुक्त करने की चेतावनी दी। एक ठेका सफाईकर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश संबंधित फर्म को दिया। इस दौरान गंदगी देख ईओ ने फावड़े से नालियों की सफाई करनी शुरू कर दी।
कस्बे में कई दिन की हड़ताल के बाद सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटना शुरू हो गई है। इसी का जायजा लेने के लिए शनिवार की सुबह ईओ सलिल भारद्वाज कस्बे में निकल गए। जहां उन्होंने वार्ड संख्या एक, दो, चार, सात, आठ, नौ, 11, 12, 13 तथा 15 व 16 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने 12 ठेका कर्मी, चार संविदा कर्मी व एक नियमित सफाई कर्मी तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए भविष्य में लापरवाही मिलने पर कार्यमुक्त करने की चेतावनी दी। वहीं, एक ठेका कर्मचारी कुमेश कुमार की सेवा समाप्त करने को संबंधित फर्म को निर्देश जारी किए। कई मोहल्लों में गंदगी मिलने पर ईओ ने खुद हाथ में फावड़ा लेकर नालियों की सफाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मियों को स्पष्ट चेताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान लिपिक अनिल कुमार के अलावा जाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed