{"_id":"6aaee3e81794bb15ac03a67c","slug":"inspected-the-womens-shelter-and-the-juvenile-observation-home-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173429-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नारी निकेतन और बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नारी निकेतन और बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मुरादाबाद स्थित नारी निकेतन और राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। सचिव अभिषेक कुमार व्यास के नेतृत्व में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमलता त्यागी और न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदू नागर ने महिलाओं व बच्चों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।
नारी निकेतन में महिलाओं ने स्वास्थ्य, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं बाल सम्प्रेक्षण गृह में शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग, मानसिक विकास और पुनर्वास की व्यवस्थाएं देखी गईं। बच्चों को सकारात्मक माहौल, उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया। नशे से दूर रखने के लिए नियमित निगरानी और जागरूकता के निर्देश दिए गए।
टीम ने रिकॉर्ड, साफ-सफाई, सुरक्षा और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी जांची। नारी निकेतन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम प्रभावी करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने को कहा गया।