फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inquaary setop in tiolet construction

डीपीआरओ की बढ़ सकती है मुश्किलें, 120 शौचालयों की होगी जांच0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
inquaary setop in tiolet construction
अमरोहा।जिले के 120 सामुदायिक शौचालयों की गुुणवत्ता की जांच जल्द शुरू हो सकती है। सीडीओ की अगुवाई में टीम जल्द शौचालयों की गुणवत्ता को परखेगी। इन शौचालयों के भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। क्रॉस चेकिंग में गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ और पंचायती राज विभाग के जिम्मेदारों की मुश्किलें बढ़ सकती है। संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्वच्छता समिति की कुछ दिन पहले हुई बैठक में डीपीआरओ के जवाब पर डीएम उमेश मिश्र ने चिंता जाहिर की थी। इसके बाद शौचालयों के निर्माण की गुुणवत्ता परखने को सीडीओ को निर्देशित किया है। दरअसल शौचालयों की गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता में है। बीते दिनों डीपीआरओ ने मीटिंग में बताया था कि 120 शौचालयों की जांच में सभी के गुणवत्ता की क्वालिटी को बेहतर बताया था। इसके बाद डीएम उमेश मिश्र ने सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल से सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों की गुणवत्ता को परखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भुगतान पर रोक दिया है। कहा है कि सत्यापन के बाद भुगतान होगा। पूरनपुर और डिडौली में शौचालयों के निर्माण की क्वालिटी की असलियत सामने आ गई है। डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर सेक्रेटरी भोपाल सिंह तोमर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed