फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   injured due to the hit of a team crossing the track by putting an ear phone

ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रही शिक्षिका ट्रेन की झपट लगने से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
injured due to the hit of a team crossing the track by putting an ear phone
अमरोहा। रेलवे ट्रैक पार कर रही शिक्षिका को ईयरफोन लगा होने के कारण ट्रेन की आवाज भी सुनाई नहीं दी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक चिकित्सक ने शोर मचाया तो महिला चेती, लेकिन ट्रेन की झपट लगने से गिरकर वह घायल हो गई। वहीं, आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर महिला के आने की चर्चा फैलने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पड़ताल में जब पुलिस को सच्चाई पता चली तो कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी महिला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार की सुबह गजरौला-महेशरा स्टेशन के बीच गधापुर रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान वहां आई एक कार से उतरी महिला दोनों कानों में ईयरफोन लगाकर बंद फाटक से ट्रैक पार करने लगी। इसी बीच अचानक ट्रेन नजर आई। लोगों ने शोर मचाया लेकिन ईयरफोन के कारण शिक्षिका को अहसास नहीं हुआ। एक चिकित्सक ने उसके पास जाकर हल्ला किया। हटते-हटते ट्रेन की झपट शिक्षिका को लगी और गिरकर वह घायल हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर में शिक्षिका के पति मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया शिक्षिका कुछ समय मानसिक तनाव में है, इसलिए ट्रेन की ओर ध्यान नहीं गया होगा। उधर, शिक्षिका के आत्महत्या करने की कोशिश की सूचना पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सचाई जानी तो लोगों को समझाकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed