{"_id":"6ac16665d7d582aa980edadd","slug":"individuals-in-white-coats-illegally-extorting-money-from-patients-in-the-name-of-medical-tests-at-the-hospital-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174638-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अस्पताल में जांच के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली कर रहे सफेद कोट वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अस्पताल में जांच के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली कर रहे सफेद कोट वाले
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में सफेद कोट (एप्रन) पहनकर बाहरी लोग घूम रहे हैं, जिन पर मरीजों से जांच के नाम पर वसूली करने का आरोप है।
शिकायत है कि कुछ निजी लोग अस्पताल में आने वाले मरीजों के पर्चों पर अनावश्यक अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी और एक्सरे लिख देते हैं और अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों से अवैध वसूली का कार्य कर रहे हैं। इस तरह की शिकायतें अस्पताल प्रशासन को मिल रही हैं। इससे अस्पताल की छवि धूमिल होती है। इसे लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि ऐसे मामलों की लगातार शिकायत मिल रही हैं। मरीजों के एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी जांच अथवा सीटी स्कैन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि अस्पताल के पर्चे पर चिकित्सक के स्पष्ट हस्ताक्षर या मुहर है या नहीं।
अगर हस्ताक्षर नहीं मिलने की दशा में मरीजों की कोई भी जांच नहीं की जाएगी। यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती हैं तो इस संबंध में संबंधित कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होगी।
इस संबंध में प्रभारी पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी विभाग एवं सीटी स्कैन यूनिट को अवगत करा दिया गया है। पैथोलॉजी लैब पर एक नोटिस भी चस्पा कराया गया है। अस्पताल में वसूली का खेल सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है। इस पूरे खेल को अस्पताल में कुछ निजी लोग कर रहे हैं। अस्पताल के कर्मियों की मिलीभगत से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।