फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Independence Day celebrations

Amroha News: स्वतंत्रता दिवस की धूम, बाजारों में लहरा रहे तिरंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations
अमरोहा। जैसे-जैसे स्वतंत्रता के महोत्सव (15 अगस्त) का दिन समीप आता जा रहा है। अमरोहा के देशभक्तों के दिलों में आजादी के तराने गूंजने लगे हैं। यूं तो अमरोहावासी हर क्षण अपने देश के प्रति प्रेम में डूबे रहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पर्वों पर आजादी का अमृत और अधिक छलकने लगता है। इन दिनों भी शहर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां दिखने लगी हैं।
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस से संबंधित साज सज्जा की साम्रगी की धूम है। जिसमें छोटे बड़े तिरंगों के अलावा कैप, ब्रेसलेट के अलावा तिरंगा रूपी माला उपलब्ध है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। अमरोहा के लकड़ा चौराहा से लेकर बाजार और कांठ अड्डा से लेकर कैलसा रोड तक तिरंगे ध्वज की दुकानें सज गई हैं। कपड़े के छोटे तिरंगे बच्चों की पहली पसंद बन रहे हैं। तिरंगा टोपी और बैज 10 से 200 रुपये तक बिक रहे हैं। गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टिकाएं भी लोगों की पसंद बनी हैं। यहां कपड़े और कागज के तिरंगे भी बड़ी संख्या में लहराते हुए बाजार में नजर आ रहे हैं। जो शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article