{"_id":"578d30f74f1c1b0b7ac4bbb9","slug":"increases-the-level-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट का जलस्तर 198.04 मीटर और तिगरी 200.85 मीटर पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट का जलस्तर 198.04 मीटर और तिगरी 200.85 मीटर पहुंचा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
5गजरौला की तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबती गंगा किनारे की झुग्गियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से ब्रजघाट और तिगरी गंगा का जलस्तर और बढ़ गया है। मंडी धनौरा के गांव रसूलपुर भांवर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बहाव तेज होने से गंगा किनारों का कटान कर आगे बढ़ती जा रही है। सोमवार को ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 1.30 मीटर दूर है। जबकि तिगरी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 1.15 मीटर दूर है।
ब्रजघाट में सोमवार को दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 198.04 मीटर पहुंच गया। जबकि खतरे का निशान 199.34 मीटर है। आलम ये है कि ब्रजघाट के मुख्य स्नान घाट की पैड़ियों पर गंगा का पानी लगातार ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है। करीब आठ से अधिक पैड़ियां पानी में डूब चुकी हैं। मुख्य स्नान घाट पर रखे तख्त भी डूब गए। इतना ही नहीं मंदिर समिति को घाट पर रखा दान पात्र भी उठा कर दूसरे स्थान पर रखना पड़ा है। मुख्य स्नान घाट पर कुछ दिन पहले ही नये तरीके से लगाई गई बैरीकेडिंग भी डूबने लगी है।
जलस्तर बढ़ने से मुख्य स्नान घाट से पुल के नीचे से जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। उधर तिगरी गंगा में सोमवार को जलस्तर 200.85 मीटर पहुंच गया। जबकि रविवार को जलस्तर 200 मीटर था। यही हाल रहा तो तिगरी गंगा का जलस्तर जल्दी ही खतरे के निशान 202 मीटर को पार कर जाएगा। वहीं तिगरी में गंगा उफान पर होने से बहाव भी अधिक हो गया है। जिससे गंगा का पानी तेज बहाव से गंगा के किनारों का कटान भी करने लगा है।