{"_id":"6543fe10bca983fdf20b6909","slug":"increase-in-the-number-of-children-in-schools-guruji-will-go-to-the-parents-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-8000-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूलों में बच्चों की बढ़े तादाद, गुरुजी जाएंगे अभिभावकों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूलों में बच्चों की बढ़े तादाद, गुरुजी जाएंगे अभिभावकों के पास
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को अब गुरुजी बच्चों के अभिभावकों की शरण में जाएंगे। उनसे संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करेंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में भ्रमण पंजिका भी बनेगी। जिसमें शिक्षकों को सारा ब्योरा दर्ज करना होगा। इतना ही नहीं कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को बेसिक शिक्षा विभाग संजीदा है। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को विभाग नित नए नए प्रयोग कर रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने उपस्थिति में इजाफा करने के लिए नई कवायद शुरू की है। जिसके तहत अब गुरुजी स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क साधेंगे। घर जाकर उनके अभिभावकों से मिलेंगे और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी करेंगे। इसके अलावा फोन से भी बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय में एक भ्रमण पंजिका भी बनाई जाएगी। जिसमें शिक्षकों को सारा ब्योरा दर्ज करना होगा। शिक्षकों ने कब-कब किन बच्चों के अभिभावकों से उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इसका सारा ब्योरा भ्रमण पंजिका में दर्ज करना होगा। शिक्षकों को इस कवायद में गंभीरता से काम करने की हिदायत दी गई है।
-- --
पिछले कुछ समय से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम देखने में आ रही है। पचास से सत्तर फीसदी बच्चे ही विद्यालय पहुंच पा रहे हैं। अब शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका ब्योरा भ्रमण पंजिका में दर्ज करना होगा। स्कूलों में सर्वाधिक उपस्थिति में टॉप 10 में रहने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. मोनिका, बीएसए