फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In Saidangali, the wife of former OSD of CM unilaterally won the election

Amroha News: सैदनगली में सीएम के पूर्व ओएसडी की पत्नी ने एकतरफा जीता चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
In Saidangali, the wife of former OSD of CM unilaterally won the election
हसनपुर (अमरोहा)। नवसृजित नगर पंचायत सैदनगली में अध्यक्ष पद के चुनाव में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक की पत्नी डॉ.अनुकीर्ति चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने एकतरफा चुनाव जीता। उनके सामने कोई दूसरा प्रत्याशी कुछ देर भी नहीं टिक सका। सपा, बसपा, कांग्रेस समेत 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सैदनगली नगर पंचायत में 17186 मतदाता थे। जिनमें से 13220 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें से 513 वोट निरस्त हो गए। जबकि नौ मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी डा.अनुकीर्ति चौधरी ने 6053 वोट लिए। दूसरे नंबर पर बहुजन समाजपार्टी की तरन्नुम जहां रहीं। उन्होंने 1738 वोट प्राप्त किए। जबकि तीसरे नंबर पर सपा की दानिश परवेज रहीं। जिन्होंने 1537 वोट लिए। आप प्रत्याशी कविता ने 753 वोट लिए। आजाद समाज पार्टी की सीमा सिद्दीकी ने 751, रालोद की शकुंतला ने 634, निर्दलीय उम्मीदवार अफरोज जहां ने 611, कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश ने 184, निर्दलीय उम्मीदवार रीनू ने 95, निर्दलीय उम्मीदवार अनीशा ने 82, निर्दलीय उम्मीदवार नईमा ने 66, निर्दलीय उम्मीदवार रिहाना खातून ने 36 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार रीना ने 36, निर्दलीय उम्मीदवार आशकारा ने 26, निर्दलीय साइस्ता ने 24, निर्दलीय उम्मीदवार नुसरत ने 16, निर्दलीय शबीना ने 16, निर्दलीय नाजमा ने 14, निर्दलीय नुसरता जहां ने 10, निर्दलीय उम्मीदवार शहरीन ने 7, निर्दलीय मोहदिशा ने 5, निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमारी ने तीन वोट, निर्दलीय उम्मीदवार नाजिश जहां को एक वोट मिला। भाजपा प्रत्याशी को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed