फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In one season, a one hectare land owner will get only seven bags of urea.

Amroha News: एक सीजन में एक हेक्टेयर भूमि स्वामी को मिलेगा मात्र सात बोरा यूरिया

Sat, 09 May 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
In one season, a one hectare land owner will get only seven bags of urea.
मंडी धनौरा। यूरिया की कालाबाजारी व दुरुपयोग रोकने के लिए अब एक हेक्टेयर भूमि पर किसान को एक सीजन में केवल सात बोरा यूरिया व पांच बोरा एनपीके ही मिलेगा। किसान की भूमि व आपूर्ति का पूरा ब्यौरा पाॅस मशीन पर अंगूठा दबाते ही सामने आ जाता है। धनौरा पश्चिमी सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि किसानों को यूरिया व डीएपी की आपूर्ति के लिए नया नियम जारी किया गया है। अब एक सीजन में यानि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक एक हेक्टेयर भूमि वाले किसान को सात बोरा यूरिया व पांच बोरा डीएपी या एनपीके मिलेगा। इससे अधिक भूमि वाले किसान को यूरिया व डीएपी लेने के लिए हलफनामा दाखिल करना होगा। नए नियम के चलते किसान अपनी जरूरत के लिए ही यूरिया की खरीदारी कर रहे हैं। क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed