फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal collection in the name of practicals should be stopped, ABVP staged a protest

Amroha News: प्रैक्टिकल के नाम पर बंद हो अवैध वसूली, अभाविप ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal collection in the name of practicals should be stopped, ABVP staged a protest
अमरोहा। शनिवार को जनपद के बार्डर के गांव भवालपुर बांसली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संभल की ओर से गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन व दयानंद सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन एक ही भवन में संचालित होने पर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताया। आरोप लगाया कि कॉलेज में प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से पैसे वसूले जा रहे हैं। जिन छात्र की उपस्थिति कम है तो उनसे पैसे लेकर उनके पेपर कर दिए जाते हैं। एक भवन के अंदर दो-दो संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें छात्रों के साथ धोखाधड़ी की जाती है। डी-फार्मा में बिना काउंसलिंग के सीधा प्रवेश कर लिया जाता है और हर एक छात्र से पांच लाख रुपये ले लिए जाते हैं। कॉलेज में न कोई कंप्यूटर लैब है न ही कोई प्रयोगशाला है। न ही विषय अनुसार अध्यापक हैं। कॉलेज प्रशासन से चार दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान लक्षित सिंघल, दिवाकर बावरा, पीयूष बिडोलिया, शोभित मंगत, हरित कसाना, हरमन ठाकुर, लकी पंडित, हर्ष सिद्ध, हितेश, शेखर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed