{"_id":"5f569d3e8ebc3e81b9006a1b","slug":"illegal-arms-factory-caught-jpnagar-news-mbd3617706180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आदमपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। साथ ही मौके से अवैध तमंचे, कारतूस, खोखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त में संलिप्त आरोपियों की सुरागकशी कर रही है।
इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की रात सीओ हसनपुर सतीश पांडेय के पर्यवेक्षण में आदमपुर पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि काई मुस्तकम गांव के जंगल में ईख के खेत में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। असलहे बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। घेराबंदी कर संजय निवासी काई मुस्तकम थाना आदमपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी पूर्व में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के जुर्म में जेल जा चुका है।
यह अवैध हथियार हुए बरामद
अमरोहा। ईख के खेत में अवैध शस्त्र फैक्टरी से पुलिस ने पांच तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, दो तमंचे अधबने, 6 कारतूस, 2 खोखा कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण ड्रिल मसीन, आरी, पेचकस आदि सामान बरामद किया है।