फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the investigation was less then the corona infection started decreasing

जांच हुई कम तो घटने लगा कोरोना संक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
If the investigation was less then the corona infection started decreasing
जिले में कोरोना महामारी का असर बीते कुछ दिनों में घटा है, इसका बड़ा कारण जांच का कम होना भी है। क्योंकि एक सप्ताह के भीतर प्रतिदिन होने वाली जांच घटकर सिर्फ 1000 तक रह गई हैं। केवल बूथों पर आने वाले लोगों की ही जांच हो रही हैं, रेंडम नमूने नहीं लिए जा रहे। जबकि गांवों में लक्षण वाले मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

कोरोना की इस लहर में दिसंबर महीने में पहला संक्रमित मिला था। सात जनवरी से संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ, एक दिन में 250 से भी अधिक संक्रमित मिले। हालांकि उस समय प्रतिदिन करीब 1500 से अधिक जांच हो रहीं थी। एंटीजन किट की जांच में संक्रमण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच बढ़ाई गई। सैंपल बढ़े तो जांच के लिए नोएडा भेजे गए। हालांकि इन दिनों विभाग द्वारा जांच का दायरा घटा दिया गया है। यही कारण है कि तेजी से संक्रमण भी कम हुआ है। पहले के मुकाबले जांच लगभग आधी रह गई हैं, जबकि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की घर-घर भरमार है।
विज्ञापन

ये हैं इस सप्ताह के आंकड़े
तारीख-------------सैंपल----------संक्रमित
30 जनवरी----------498------------71
31 जनवरी----------1036----------80
1 फरवरी------------853------------54
2 फरवरी------------953------------51
3 फरवरी------------608------------45
4 फरवरी------------890------------33
5 फरवरी------------847------------33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed