फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   I am yamraj corona my messenger stay in homes....

मैं यमराज हूं...कोरोना मेरा दूत है, घरों में रहो, वरना जिंदगी लील लेगा

Mon, 13 Apr 2020 03:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
I am yamraj corona my messenger stay in homes....
बचाव की खातिर... - फोटो : अमर उजाला

 मैं यमराज हूूं...कोरोना मेरा दूत है, आप लोग घरों में रहो, वरना मेरा दूत करोना अपनी चपेट में लेकर आपकी जिंदगी लील लेगा। यह अल्फाज पुलिस के साथ शहर की गली-मोहल्ले में घूम रहे यमराज के थे। यमराज के स्वरूप ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। सख्ती के बाद भी लॉकडाउन तोड़ने वालों को समझाने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस देशभर में आतंक मचा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज और मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस मर्ज की दवा नहीं है। इसलिए सरकार ने संपूर्ण लॉक डाउन कर रखा है। जिससे लोग घरों में रहे, सुरक्षित रहें। बावजूद इसके लोग सड़कों पर मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले 19 दिन में लॉक डाउन तोड़ने वाले और शांतिभंग करने वाले 900 से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बावजूद इसके लोगों में न तो कोरोना वायरस का खौफ है, न पुलिस की कार्रवाई का डर। वरना सड़कों पर घूमने वालों के आगे हाथ जोड़कर घर में रहने की अपील नहीं करती। रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने लोगों समझाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ यमराज भी शहर के मोहल्ला गुजरी, बेरियान, मुरादाबादी गेट, बड़ा बाजार और मंडी चौब में घमें। यहां यमराज से लोगों को अपनी भाषा में समझाया। कहा कि मैं यमराज हूूूं...कोरोना मेरा दूत है।


आप सब लोग घरों में रहा, वरना वह अपने चपेट में ले लेगा। इसके बाद मृत्यु के समय से पहले आपकी जिंदगी लील सकता है। पिछले उन्नीस दिन में पुलिस-प्रशासन घरों में रहने की अपील कर रहा है। इसलिए घरों में रहो, सुरक्षित रहो। इस दौरान इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed