फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   I am speaking from Lucknow Secretariat..The installment of your residence is about to pay...and 11 thousand rupees for the thug.

मैं लखनऊ सचिवालय से बोल रहा हूं.. आपके आवास की किस्त डलने वाली है...और ठग के लिए 11 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

मैं लखनऊ सचिवालय से बोल रहा हूं... आपके आवास की किस्त डलने वाली है... इसके लिए आपको एक फार्म और कुछ फीस देनी है...।इन अल्फाजों से युवती को झांसे में लेकर ठगों ने ग्यारह हजार रुपये ठग लिए।जिसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने और फीस जमा करने का झांसा दिया।

विज्ञापन
I am speaking from Lucknow Secretariat..The installment of your residence is about to pay...and 11 thousand rupees for the thug.

विस्तार

मैं लखनऊ सचिवालय से बोल रहा हूं... आपके आवास की किस्त डलने वाली है... इसके लिए आपको एक फार्म और कुछ फीस देनी है...। इन अल्फाजों से युवती को झांसे में लेकर ठगों ने ग्यारह हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर नौगांवा पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खंडसाल कलां गांव का है। यहां पर किसान रोहताश सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी निशा का आरोप है कि नौ जुलाई को एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बताया कि वह लखनऊ सचिवालय से बोल रहा है और आपके आवास की किस्त डलने वाली है। इसके लिए आपको एक फार्म और कुछ फीस देनी है। जिसके बाद हम आपके अकाउंट में आवास की किस्त डाल देंगे। क्योंकि पीड़िता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। इसलिए वह फोन करने वाले व्यक्ति के झांसे में आ गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने जन सेवा केंद्र के माध्यम से 2580 गूगल पे कर दिए। जिसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने और फीस जमा करने का झांसा दिया। पीड़िता शातिरों के मंश का भांप नहीं सकी। लिहाजा उसने एक बार में 6200 रुपये दूसरी बार में 2600 रुपये गूगल पे कर दिए। इसके बाद भी पीड़िता के खाते में पीएम आवास की किस्त नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी के नंबर पर फोन किया था तो उधर से आठ हजार रुपये की और डिमांड की गई। जिसके बाद रेखा को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि अब आरोपी बार-बार वीडियो कॉल करके रुपयों की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। जल्द ही आरोपी को पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed