फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband gave triple talaq due to love affair

Amroha News: दूसरी महिला से प्रेम संबंध के चलते पति ने दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq due to love affair
अमरोहा। दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी का है। यहां की रहने वाली महिला की शादी दस साल पहले फहीम अहमद के साथ हुई थी। शादी के दो साल तक ससुराल में सब कुछ ठीक चला। लेकिन इसी बीच महिला के पिता की मृत्यु हो गई। जिस पर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। इसी को लेकर उसने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। लेकिन परिवार के लोगों ने समझौता कराकर ससुराल वापस भेज दिया। घटना 13 अप्रैल सुबह की है। उसने अपने पति से राशन लाने के लिए कहा तो पहले फहीम ने उसके साथ मारपीट की और फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायके में रह रही पीड़िता ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में आरोपी फहीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed