{"_id":"616338448ebc3e624f62dd01","slug":"hunger-strike-for-demand-of-general-ticket-ends-on-assurance-of-drm-jpnagar-news-mbd4057304122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल टिकट की मांग को लेकर भूख हड़ताल, डीआरएम के आश्वासन पर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल टिकट की मांग को लेकर भूख हड़ताल, डीआरएम के आश्वासन पर खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दैनिक रेल यात्री समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को भूख हड़ताल शुरू की। मान मनुहार केे लिए आए स्टेशन अधीक्षक की बात मानने से आंदोलनकारियों ने इनकार कर दिया। इसके साथ ही अपने बीच में बिठा लिया। दोपहर दो बजे के बाद एमएलसी परवेज अली भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने डीआरएम से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को 13 अक्तूबर को डीआरएम कार्यालय में बातचीत करने के लिए आमंत्रण किया। इसके बाद एमएलसी परवेज अली ने जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समर अब्बास और मुजाहिद अली ने रविवार को सुबह 10.30 बजे से रेलवे स्टेशन परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा मान्य की जाए यह केवल पैसेंजर ट्रेनों में मान्य है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जनरल टिकट जारी नहीं होने से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। दोपहर लगभग 12 बजे स्टेेशन अधीक्षक सरदार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने उन्हें अपने बीच में बिठा लिया। उन्होंने बताया कि सूचना डीआरएम कार्यालय को देने जा रहा हूं इसके बाद वह उठ सके। सपा एमएलसी परवेज अली दोपहर में लगभग 2.15 बजे पहुंचे। उन्होंने मांगों के प्रति समर्थन जताया और डीआरएम से मोबाइल फोन पर बातचीत की। डीआरएम मुरादाबाद ने समिति के पदाधिकारियों के साथ 13 अक्तूबर को बातचीत करने की अपील की। इसके साथ ही भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। इस दौरान अभिनव सक्सेना, भुवनेश गोयल, शाहनवाज मंसूरी, सुरेश विरमानी, नाजिम, बिलाल, नदीम, होशियार सिंह आदि रहे।