{"_id":"6afa157f1492312eac095c28","slug":"household-belongings-destroyed-in-fire-following-cylinder-explosion-plea-for-compensation-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-177878-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिलिंडर फटने से घर का सामान जलकर नष्ट, मुआवजे की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिलिंडर फटने से घर का सामान जलकर नष्ट, मुआवजे की गुहार
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव जमानाबाद में 12 नवंबर को सिलिंडर फटने से ग्रामीण गौरव के घर में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों के कई बार निरीक्षण के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा है।
गौरव ने बताया कि पुराने सिलिंडर की गैस खत्म होने पर दूसरा भरा सिलिंडर लगाया गया था। पत्नी ने भोजन बनाने के लिए गैस जलाई तो सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलिंडर फट गया। घर का कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गौरव के मुताबिक, लेखपाल ने निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। गैस एजेंसी के कर्मचारी भी चार बार मौके पर आकर फोटो और वीडियो बना चुके हैं, लेकिन कंपनी के किसी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया। उन्होंने हादसे के लिए कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कंपनी, प्रशासन और गैस एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, गैस एजेंसी संचालक सुनील पाल ने बताया कि मौके की वीडियो और फोटोग्राफी कराकर कंपनी के अधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद