Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A husband, along with his nephew, murdered his wife and buried her body in a six-foot-deep pit.

Amroha News: पति ने भांजे के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A husband, along with his nephew, murdered his wife and buried her body in a six-foot-deep pit.
आदमपुर(अमरोहा)। दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई अनीता (40) की पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को संभल जिले के गवां कस्बे में भांजे के मकान के पीछे छह फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठ गया। बाद में पुलिस ने दोनों मामा-भांजे की निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई कर सड़ा-गला शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी किसान प्रकाश ने वर्ष 2007 में बेटी अनीता की शादी सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चकुनी निवासी नेमपाल से की थी। दंपती के बीच पिछले छह वर्षों से अनबन चल रही थी। इसके चलते अनीता अपनी तीन बेटियों निशा, चांदनी और मोनिका के साथ गजरौला में रहकर मजदूरी करती थी। जबकि बेटा निशांशु पिता के साथ रहता था।
विज्ञापन

दीपावली से दो दिन पहले तीन नवंबर को अनीता मायके आई थी। अगले दिन वह गजरौला लौट गई, लेकिन पांच नवंबर की शाम से लापता हो गई। 11 नवंबर को अनीता के भाई मानू ने हत्या की आशंका जताते हुए आदमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पति नेमपाल से अलग रहने के दौरान अनीता के राजू से संबंध हो गए थे। वह राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन राजू उसे साथ नहीं रखना चाहता था। वहीं, नेमपाल भी अनीता से नफरत करता था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर अनीता की हत्या की साजिश रची और शव गड्ढे में दबा दिया। दोनों ही अनीता को गवां लेकर गए थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे आदमपुर, सैदनगली और संभल के रजपुरा थाने की पुलिस टीम गवां पहुंची। नेमपाल के भांजे राजू सैनी के दो मंजिला मकान के पीछे जेसीबी से खुदाई कराई गई तो छह फीट नीचे अनीता का सड़ा-गला शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
------------

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया


-अनीता की निर्मम हत्या के बाद उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। उसकी तीन मासूम बेटियों निशा, चांदनी, मोनिका और पिता के साथ रहने वाले बेटे निशांशु के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पति से अलग होने के बाद अनीता ही गजरौला में मेहनत-मजदूरी कर इन तीनों बेटियों की परवरिश कर रही थी। मां की मौत की खबर सुनते ही बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
------------------
संभल के गवां कस्बे से बरामद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पूछताछ में पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी ने हत्या करना कबूल किया है। नेमपाल के छोड़ने के बाद अनीता के राजू से संबंध हो गए थे। वह राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन वह उसे रखने को तैयार नहीं था। इसी के चलते दोनों मामा-भांजे ने अनीता की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया।- लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा

भाई के शक ने खुला हत्या का राज



आदमपुर। अनीता की हत्या का राज उसके भाई मानू की सतर्कता और लगातार तलाश से खुला। बहन के लापता होने के बाद से ही उसे बहनोई नेमपाल पर शक था। रिश्तेदारों से पूछताछ और अपने स्तर पर तलाश के दौरान उसे पता चला कि अनीता को आखिरी बार गवां की ओर ले जाया गया था। घटना के बाद नेमपाल और उसका भांजा राजू भी गायब मिले तो शक गहरा गया। मानू ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर संदिग्ध स्थान की निशानदेही की। जिसके बाद पुलिस ने नेमपाल और राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का पर्दाफाश हो गया। संवाद


------------------

सिर पर धारदार और भारी वस्तु से किए गए थे वार
आदमपुर। अनीता की शुरुआती जांच में सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार और किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए थे। सिर में आई गंभीर चोटें ही उसकी मौत का कारण बनी होंगी। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि मामले में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed