Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The thrill of sports will take center stage at the Tigri Ganga Mela.

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में छाएगा खेलों का रोमांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The thrill of sports will take center stage at the Tigri Ganga Mela.
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में इस बार धार्मिक आयोजनों के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। मेले में बालक और बालिकाओं के लिए कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबाल और डॉजबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही 20 से 23 नवंबर तक चार दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, वॉलीबाल और डॉजबॉल में भी बालक-बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मेले में इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 20 नवंबर को दोपहर एक बजे से ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल कॉलेज धनौरा के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से होगी। शाम को गंगा आरती और दीपदान के बाद इंडियाज गॉट टैलेंट की कलाकार इशिता विश्वकर्मा की म्यूजिकल प्रस्तुति होगी। मथुरा का श्री गीत कृष्ण समूह ब्रज संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। अमरोहा की कथक नृत्यांगना तेजस्विनी शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 22 नवंबर को रुचि बलूनी रामायण पर आधारित प्रस्तुति देंगी। 23 नवंबर को श्रेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, राणा इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी और नोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी मंच पर प्रस्तुति देंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह के अनुसार मेले में खेल, कला और संस्कृति को एक मंच देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed