फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   house cleshed in rain

बारिश में भरभराकर गिरा मकान, बच्ची गंभीर रूप से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
house cleshed in rain
गजरौला में गंगा पार स्थित गांव लठीरा में बारिश के दौरान ढहे मकान का मलबा। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। खादर क्षेत्र में गंगा पार स्थित गांव लठीरा में बारिश से मजदूर का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के भीतर सो रही 11 वर्षीय बालिका मलबे में दबकर घायल हो गई। घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद से गंगा पार के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मकान ढहने की यह घटना तिगरी में गंगा के पार स्थित गांव लठीरा में हुई। यहां राजपाल सिंह अपने परिवार के साथ गंगा किनारे एक वृद्ध आश्रम के पास अपने कच्चे मकान में रहते है। बृहस्पतिवार से लगातार बारिश होने के कारण उसका कच्चा मकान शुक्रवार की सुबह भरभराकर गिरा गया। बताते हैं कि इस दौरान राजपाल की बेटी सुनीता मलबे की चपेट में आ आकर गंभीर घायल हो गई। चीख पुकार सुनते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। बालिका को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। आनन फानन में गढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां बालिका की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार के पास बने वृद्ध आश्रम के सेवक नवेद खान और शिक्षक दीपांशु शर्मा ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश से कच्चा मकान गिर गया है। इससे पीड़ित परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के लिए तहसील प्रशासन से वार्ता कर पत्र देंगे। जिससे पीड़ित परिवार के मकान के निर्माण और घायल बालिका के उपचार के लिए राशि मिल सके। बताते हैं कि सुनीता कक्षा छह में पढ़ती है।
विज्ञापन

उक्त घटना के संबंध में जानकारी मिल गई है। लेखपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट देवीय आपदा विभाग को प्रेषित कर दी गई है। जल्द ही पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदानंद सरोज, तहसीलदार, मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed