फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   house and cattle fire

घर में लगी आग से दो पशुओं की मौत, तीन पशु झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
house and cattle fire
ढबारसी के बीझलपुर में आग की घटना की परिजनों से जानकारी लेते विधायक। - फोटो : HASANPUR
आदमपुर थाना क्षेत्र के बीझलपुर गांव में छप्पर के घर और पशुशाला में आग लग गई। पशुशाला में बंधे दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि तीन पशु झुलस गए। घर में रखे कपड़े, बर्तन, चारपाई व 14 हजार रुपये की नकदी सहित कीमती सामान भी जलकर गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सरकार से आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव बीझलपुर निवासी राजेश किसान है। बुधवार को वह परिजनों के साथ खेत पर गए थे। दोपहर लगभग एक बजे घर और पशुशाला अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर दो पशुओं की मौत हो गई और तीन पशु बुरी तरह से झुलस गए। इसके अलावा घर में रखे सात क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन, चारपाई व 14 हजार रुपये की नकदी सहित तीन लाख रुपये की कीमत का सामान जल गया। झुलसे पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। विधायक ने पहुंचकर घटना की जानकारी की। आर्थिक मदद कराने के लिए तहसीलदार को फोन से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed