फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hospital running without registration in Kuankheda is sealed

Amroha News: कुआंखेड़ा में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Hospital running without registration in Kuankheda is sealed
मंडी धनौरा/कुआंखेड़ा (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दिनभर झोलाछाप छापामार टीम के बारे में जानकारी लेते रहे। नोडल अधिकारी ने गांव कुआंखेड़ा में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को सील कर दिया।

डीएम के निर्देश पर सोमवार के बाद मंगलवार को भी झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया गया था। नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि सोमवार को कुआंखेड़ा गांव में न्यू मेरठ हेल्थ केयर सेंटर अस्पताल के बिना पंजीकरण के संचालित होने की जानकारी मिली थी। मंगलवार को अस्पताल पहुंच कर वहां मौजूद स्टाफ से अस्पताल के पंजीकरण के कागजात व चिकित्सक के अभिलेख मांगे गए थे। वहां मौजूद स्टाफ कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। अस्पताल को सील कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार को दिन भर झोलाछाप के खिलाफ अभियान के लिए टीम के आने की अफवाह क्षेत्र में फैलती रही। तमाम झोलाछाप एक दूसरे से टीम के आने की जानकारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed