फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hospital found operating in violation of norms; basement sealed.

Amroha News: मानकों के विपरीत संचालित मिला अस्पताल, बेसमेंट सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Hospital found operating in violation of norms; basement sealed.
संभल। मुरादाबाद रोड स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में मानकों के विपरीत निजी अस्पताल का संचालन करने में डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस अस्पताल का सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने दोबारा निरीक्षण किया। इस दौरान बिल्डिंग के बेसमेंट को भी डॉक्टर सरताज के द्वारा उपयोग किए जाने की बात सामने आई। जिस पर इसे सील किया गया है। उनके साथ सीओ कुलदीप सिंह और विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार भी थे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव की शिकायत पर चार जुलाई को अस्पताल का निरीक्षण किया था। कमियां मिलने पर डॉ. सरताज को दो दिन में कार्यालय आकर अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन अभिलेख नहीं करने डॉक्टर नहीं आए। इस पर दोबारा निरीक्षण किया। पता चला है कि अस्पताल के लिए बिल्डिंग किराये पर है। इसी बिल्डिंग में सात जून को विमलेश निवासी सिहावली ने नवजात शिशु को भर्ती कराया था। बाद में नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शिकायत के बाद जांच चल रही है। अस्पताल में अग्निशमन विभाग के द्वारा जो अनापत्ति जारी है, वह 23 जुलाई तक 2028 तक वैध है लेकिन इसमें भूतल हाॅस्पिटल और प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल को आवास के लिए प्रयोग दिखाया है लेकिन मौके पर अस्पताल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृत मानचित्र के अनुसार भी बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में भवन का निर्माण और प्रयोग स्वीकृत मानचित्र के विपरीत है। इस संबंध में जेई को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट को भी डॉक्टर सरताज के द्वारा उपयोग किए जाने की बात सामने आई। जिस पर इसे सील किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल के संचालन को बंद कराने और कार्रवाई के लिए डीएम को आख्या भेजी जाएगी।
-------------
जांच में प्रथम दृष्यता अस्पताल का संचालन मानकों के विपरीत हो रहा है। इसे बंद कराने के लिए आख्या तैयार की जा रही है, जो डीएम को भेजी जाएगी। ताकि कार्रवाई पूरी हो सकें। सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, संभल
000000
सपा विधायक के बेटे के सिटी मार्ट का निरीक्षण, अनियमितताएं मिलीं

संभल। सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे शान इकबाल द्वारा संचालित सिटी मार्ट का सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप सिंह ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलीं, जिन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, संचालन संबंधी जरूरी अभिलेख मांगे गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला हल्लूसराय में यम तीर्थ के निकट रोड पर सिटी मार्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ट के स्वामी शान इकबाल मिले। सिटी मार्ट में कोई एक्जिट गेट नहीं मिला। जबकि कोई स्माेक डीडेक्टर भी नहीं लगा मिला। सिटी मार्ट में पाईन वुड की लकड़ियां लगीं हुई मिलीं। मार्ट के बाहर जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी लगा हुआ नहीं मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मार्ट स्वामी के द्वारा निरीक्षण के समय मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे कि निर्माण कार्य की जांच हो सके। मार्ट स्वामी को निर्देशित कर दिया गया है कि मार्ट से संबंधित अभिलेख कार्यालय में भिजवाएं, जिससे सभी अभिलेखों को जांच हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed